Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

धान क्रय केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें नोडल अधिकारीः डीएम अक्षय त्रिपाठी बहराइच

धान क्रय केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें नोडल अधिकारी: डीएम अक्षय त्रिपाठी

बहराइच 20 दिसम्बर दिन शनिवार। विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद में की जा रही धान खरीद कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि धान खरीद शासन की महत्वपूर्ण योजना में सम्मिलित है, जो सीधे कृषकों के हित से जुड़ी है। इस हेतु किसी भी धान कय केन्द्रों पर किसानो को अपने धान विक्रय करने में कोई परेशानी न होने पाये। उन्होंने समस्त जिला प्रबंधको को निर्देश दिया कि संस्था के अनुमोदित क्रय केन्द्रों पर तेजी से धान खरीद करायी जाये तथा अधिक से अधिक कृषकों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाया जाय।

डीएम श्री त्रिपाठी ने समस्त जिला प्रबंधको को सचेत किया कि किसी भी क्रय केन्द्र पर बिचौलियों की मार्फत धान की खरीद न की जाये। किसी भी क्रय केन्द्र पर यदि अनियमितता प्रकाश में आती है तो सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। क्रय केन्द्रों के निरीक्षण हेतु नामित जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से आवंटित क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने सभी प्रबन्धकों को निर्देश दिया कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों के लिए शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जायें।

कृषक पजीकरण सत्यापन कार्य की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक 13285 किसानों द्वारा पंजीकरण किया गया है। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के पंजीकरण सत्यापन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराएं। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी/जिला खरीद अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जनपद को आवंटित लक्ष्य 205000 मै.टन के सापेक्ष 17 दिसम्बर तक 7657 किसानों से 58042.79 मै.टन धान की खरीद की गई है जो कि लक्ष्य का 28.31 प्रतिशत है।

इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रबंधक पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति बहराइच एवं जिला प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम मौजूद रहे। जबकि समस्त उप जिलाधिकारियों द्वारा वर्चुअली बैठक में प्रतिभाग किया गया।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Author Photo

सूरज तिवारी

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text