Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

बुढार–धनपुरी बना नशे के सौदागरों की ऐशगाह, ‘कोरेक्स किंग’ आर्यन के नाम से दहशत

शहडोल :

जिले का बुढार और धनपुरी क्षेत्र इन दिनों नशे के सौदागरों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनता जा रहा है। पूरे इलाके में आर्यन नाम का एक युवक खुद को प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप सप्लाई का ‘किंग’ समझ बैठा है। आरोप है कि वह अपने खासमखास गुर्गे मोंटी के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर नशे का जाल फैला रहा है।

सूत्रों के अनुसार इलाहाबाद और बनारस के रास्तों से कोरेक्स सिरप की खेप मंगवाकर इसे कोयलांचल क्षेत्र में खपाया जा रहा है। नतीजा यह है कि क्षेत्र के युवा तेजी से नशे के दलदल में धंसते जा रहे हैं, जिससे सामाजिक ताना-बाना टूटने की कगार पर है।

पुलिसिया कार्यशैली पर गंभीर सवाल

कोयलांचल का यह इलाका अब अवैध नशे के कारोबार का सुरक्षित गढ़ बनता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि बुढार और धनपुरी पुलिस की नाक के नीचे कोरेक्स का यह खुला खेल चल रहा है, लेकिन खाकी की रहस्यमयी चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

आखिर क्या वजह है कि चिन्हित तस्करों पर कार्रवाई से पुलिस कतरा रही है?

बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी के बावजूद पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे कानून का इकबाल खत्म हो चुका है और नशा तस्करों को किसी का खौफ नहीं रहा।

युवाओं का भविष्य दांव पर

यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो बुढार–धनपुरी क्षेत्र में नशे का यह कारोबार पूरी पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेल सकता है। अब देखना यह है कि पुलिस कब नींद से जागती है और क्या इस कथित ‘कोरेक्स किंग’ व उसके नेटवर्क पर कानून का शिकंजा कस पाता है या नहीं।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text