Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

राजा प्रेम सिंह कालोनी मे होली महोत्सव मे पहुंचे दिग्गज, एक-दूसरे से गले मिले

वक्ताओं ने इसी बहाने इलाकाई विकास की बात का पढ़ डाला ककहरा

अतुल्य भारत चेतना
अशोक सोनी

बहराइच। राजा प्रेम सिंह कालोनी में आयोजित होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामकरण टेकडीवाल ने कहा कि पूरे नगर में करोंड़ों का विकास कार्य हो रहा है।आने वाले समय में इस कालोनी में भी विकास कार्य कराए जाएंगे।

श्री टेकडीवाल ने कहा कि होली का पर्व आपसी सदभाव का त्योहार हैं सभी की एक जुट होकर समाज हित में कार्य करना होगा।पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा टेकडीवाल ने सभी को होली की बधाई व शुभकामनाएं दीं।भाजपा के जिला महामंत्री व कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष डा. जितेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि इस वर्ष नगर में जितना विकास कार्य हो रहा है उतना पहले कभी नही हुआ।केन्द्रीय होली समिति के अध्यक्ष दाऊ जी सोनी ने कहा कि राजा प्रेम सिंह कालोनी का कार्यक्रम एक उदाहरण है।इस तरह के कार्यक्रम सभी कालोनियों में आयोजित होने चाहिएं।उन्होने कालोनी वासियों के लिए सदैव उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया।क्षेत्रीय सभासद पुष्पनाथ तिवारी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन डा.स्वाती त्रिवेदी,आयुषी शर्मा व रिया सिंह ने किया। इस अवसर पर बच्चों।महिलाओं व अन्य लोगों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।कालोनी समिति के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर कालोनी समिति के संरक्षण कलेक्ट्रेट के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव,डा.पारितोष तिवारी,रिटायर्ड सहायक निदेशक मत्स्य अमरेश चन्द्र श्रीवास्तव,वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा,कालोनी समिति के महामंत्री गणपत त्रिवेदी,आचमन लोहिया,डा.अभिषेक श्रीवास्तव,नरेंद्र सुराना,प्रेम कुमार सिंह,सन्तोष कुमार सिंह,सुधीर कुमार सिंधी,आनन्द मिश्रा आशुतोष मेहता,विपिन सिंह,साहिल सिंह,जय रस्तोगी दुर्गेश शुक्ला,शोभा त्रिवेदी,मंजू श्रीवास्तव,डा.स्वाती तिवारी,प्रीती सिंह,रुची श्रीवास्तव,मधुलिका श्रीवास्तव,सीमा शर्मा,मिथिलेश लोहिया,किरन सिंह ,श्रीमती कृष्णा बाल्मीकि,उपासना मिश्रा,ममता सिंह,सुमन सिंह,सुरेखा सिंह,अंजलि मेहता,मीरा रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

subscribe aur YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text