Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

दुर्गापुर में गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषयक किसान पाठशाला सम्पन्न जिले की 42 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई किसान पाठशाला

दुर्गूपुर में गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषयक किसान पाठशाला सम्पन्न

जिले की 42 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई किसान पाठशाला

सूरज कुमार तिवारी

संवाददाता बहराइच

बहराइच 17 दिसम्बर दिन बुधवार। जनपद के किसानों को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आकांक्षी ब्लाक हुज़ूरपुर की ग्राम पंचायत दुर्गूपुर में गौ आधारित प्राकृतिक खेती विषय पर किसान पाठशाला का सफल आयोजन किया गया।

किसान पाठशाला में कृषि विभाग के वरिष्ठ प्रावधिक सहायक ग्रुप ए अरविंद कुमार एवं कुलदीप वर्मा ने किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। देशी गाय के गोबर व गौमूत्र से तैयार जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत तथा इनके प्रयोग की विधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पद्धति से खेती करने पर लागत कम होती है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। इससे उत्पादित खाद्यान्न अत्यंत शुद्ध और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होता है तथा बाजार में इसकी मांग अधिक रहती है तथा सामान्य उत्पादित खाद्यान्न से दोगुनी मूल्य पर इसकी उपज विक्रय की जा सकती है। जिले के कई किसान विभिन्न फसल उत्पादन कर तथा उसे विक्रय कर अधिक आय अर्जित कर रहे हैं।

कार्यक्रम में पाठशाला प्रभारी रामसमुझ, कृषि सखी सुषमा मौर्या एवं सोनी मौर्या ने भी सहभागिता करते हुए किसानों, विशेषकर महिलाओं को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रगतिशील कृषक दिनेश कुमार मौर्य ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि गौ आधारित प्राकृतिक खेती से उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय में वृद्धि संभव है। किसान पाठशाला में राम नरेश मौर्य, संगम लाल यादव, अमरनाथ यादव, पवन वर्मा सहित सैकडो किसान उपस्थित रहे। किसानों ने कार्यक्रम मौजूद विशेषज्ञों द्वारा किसानों से सीधे संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। किसान पाठशाला के अन्त में उपस्थित किसानों द्वारा गौ आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाने का संकल्प भी लिया गया।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Author Photo

सूरज तिवारी

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text