प्रयागराज की शेरनी खुशबू निषाद नंदा ने लेबनान की धरती पर भारत का बढ़ाया मान :
रिपोर्ट आमिर मिर्ज़ा
इसे भी पढ़ें (Read Also): Vidisha news; थाना बासौदा शहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
#MMA मिक्स मार्शल आर्ट में #स्वर्ण_पदक जीतकर #इतिहास_रच_दिया आज तक पूरे भारत में पुरुष और महिला वर्ग में कोई देश के लिए गोल्ड मेडल नहीं लाया था प्रयागराज की बहन खुशबू ने ये इतिहास रच देश का गौरव बढ़ाया जिससे समाज और देश का नाम गौरवान्वित किया
2025 IMMAF एशियन MMA चैंपियनशिप के सीनियर महिला एटमवेट (47.6 किग्रा) वर्ग के फाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान की बर्फीना रहमतुल्लोजोदा को सबमिशन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह भारत के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अब तक का पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले न तो पुरुष वर्ग और न ही महिला वर्ग में भारत किसी अंतरराष्ट्रीय IMMAF टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीत सका था।
फाइनल मुकाबले में खुशबू ने शानदार ग्राउंड गेम का प्रदर्शन करते हुए ताजिकिस्तान की खिलाड़ी को सबमिशन के जरिए हराया। जीत के बाद रिंग में भारतीय तिरंगा लहराया गया और राष्ट्रगान बजा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रयागराज की रहने वालीं खुशबू निषाद निषाद समुदाय से आती हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती ट्रेनिंग हैदराबाद में ली और पिछले कुछ वर्षों में तेजी से उभरी हैं। उनकी प्रमुख उपलब्धियां:
2022 एशियन चैंपियनशिप – कांस्य पदक
2024 एशियन चैंपियनशिप – रजत पदक
2025 एशियन चैंपियनशिप – स्वर्ण पदक (इतिहास रचा)।

