सेवा पर्व के तहत ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश
अतुल्य भारत चेतना
रईस
रूपईडीहा/बहराइच। रूपईडीहा रेंज के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा पर्व के तहत वृक्षारोपण तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इसे भी पढ़ें (Read Also): आजमगढ़ एक दिन पूर्व अपहृत युवक की मिली घर के पास अहाते में लाश पुलिस ने घरेलू प्रॉपर्टी विवाद में घटना की जताई आशंका
इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर
वहीं पटना कॉलोनी स्थित वेटलैंड क्षेत्र में भी सफाई अभियान कर स्थानीय लोगों को पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया गया। कुर्मियाना, मिर्जापुर चहलवा, माधौपुर निधौन और हथियाबोझी गाँवों में आयोजित हुआ। ग्रीन चौपाल के सदस्यों ने ग्रामीणों को पेड़ पौधों के महत्व,स्वच्छ पर्यावरण की आवश्यकता और वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल श्रीवास्तव एवं उप क्षेत्रीय वन अधिकारी विनय कुमार मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : गर्मी में कूलर को बनाएं AC : आसान हैक्स और टिप्स
उनके साथ वन दरोगा मो० अरशद, हरिओम गौतम, अनंतराम, विमल कुमार तथा वन रक्षक रवि कान्त ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रीन चौपाल के सदस्यों की उपस्थिति से आयोजन और भी प्रभावी रहा।

