अतुल्य भारत चेतना
प्रतीक कुमार
डीडीयू नगर। देश भर में शब-ए-बारात का पर्व रविवार की रात को मनाया गया। ग्रामीण सहित शहर की सभी कब्रिस्तानों में रात को लोग पहुंच कर अपने अपने पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढें और रोशनी की की। रात भर मस्जिदों में इबादत किए। इसके लिए कब्रिस्तनों व मस्जिदों को भी सजाया गया था। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग रोज रखते हैं और अपने घरों में चना के दाल, बेसन, मैदा, सूजी, बादाम, गाड़ी आदि का हलवा सहित अन्य प्रकार के पकवान बनाकर फतिया ख्वानी हुआ। शहर की सभी कब्रिस्तानों में रात को लोग पहुंच कर अपने अपने पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढें। रात भर मस्जिदों में इबादत किया। नगर के कसाब महाल, अलीनगर, सिकटियॉ, इस्लामपुर, नई बस्ति के कब्रिस्तानो समेत ग्रामीण इलाके के कब्रिस्तान में पहुंचकर लोग अपनों की कब्र पर फातिहा पड़ें। शबे बरात के 15 तारीख की रात में लोग मस्जिदों में जाकर रात भर इबादत किया व स्थानीय कब्रिस्तान में जाकर अपने पूर्वजों के लिए दुआ ख्वानी की, इसके साथ ही नगर के कसाब महाल, मुस्लिम महाल, शाहकुटी, सिकटिया, धरना, इस्लामपुर, अलीनगर आदि मस्जिदों को झालर बतियो से सजाया गया था जो देखने में बेहद ही आकर्षित लग रहा था।

इसे भी पढ़ें (Read Also): NEET-UG की काउंसलिंग 14 अगस्त से होगी शुरू
पूरी रात मस्जिदों में इबादत करने के बाद प्रात: शहरी खाकर रोजा रखने की नियत की और फजिर का नमाज पढ़ कर अल्लाह ताला के बारगाह में अपने व अपने परिवार के लिए दुआ खानी किया। नगर के सभी कब्रिस्तानों पर कमेटी के द्वारा चाय, बिस्किट, पानी का इंतजाम किया गया था। वही स्थानीय प्लेटफार्म संख्या 2 पर स्थित हजरत लाइन सहित बाबा के मजार को भी झालर बतियो से सजाया गया था।
subscribe our YouTube channel

