Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

ब्रज चौरासी यात्रा का प्रेमानन्द महाराज ने किया भव्य स्वागत

श्रीहित रासमण्डल से शुरू हुई अष्ट दिवसीय ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा हुई संपन्न

दुग्ध की धार के साथ भक्तों ने लगाई वृन्दावन की पंचकोसीय परिक्रमा

अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर

वृन्दावन/मथुरा। अखिल भारतीय श्रीपंच राधावल्लभीय निर्मोही अखाड़ा (बड़ा रासमण्डल) वृन्दावन धाम से श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज के सानिध्य में शुरू हुई। अष्ट दिवसीय ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा ब्रज मंडल के प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर यात्रा के अष्टम दिवस में ठाकुरजी का डोला लेकर दुग्ध की धार के साथ वृन्दावन धाम की पंचकोसीय परिक्रमा कर साधु-संतों के विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई। ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा का वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में स्थित राधा केलि कुन्ज में ब्रज के विश्व-विख्यात संत प्रेमानन्द महाराज ने बड़ा रासमण्डल के श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज एवं हिताचार्य पीठ के महंत दम्पति शरण महाराज का भव्य स्वागत करते हुए ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा का भव्य स्वागत किया।

संत प्रेमानन्द महाराज ने कहा कि ब्रज के रसिक संत नित्य प्रभु के यश का बखान करने में लगे रहते हैं, यह श्रीजी की कृपा है। ब्रज चौरासी कोस यात्रा के दर्शन कर प्रेमानन्द महाराज बड़े ही आनंदित हुए एवं यात्रियों ने प्रेमानन्द महाराज के बड़े ही प्रेमपूर्वक दर्शन कर ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा को सफल बनाया। यात्रा के मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह तरकर ने कहा कि श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज के सानिध्य में हुई ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा बड़ी ही आनंदित रही, देश-विदेश से आए भक्तों ने राधा नाम संकीर्तन के साथ ब्रज के प्रमुख मंदिरों एवं साधु-संतों के दुर्लभ दर्शन कर यात्रा को वृन्दावन धाम की पंचकोसीय परिक्रमा लगाकर संपन्न किया है। ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा एवं जलपान के साथ भक्तों ने भव्य स्वागत किया। श्रीमहंत लाड़िली शरण महाराज के सानिध्य में हुई ब्रज चौरासी कोस दर्शन यात्रा में महंत दम्पति शरण महाराज, इन्द्र शर्मा, देवेन्द्र वशिष्ठ, राधावल्लभ वशिष्ठ सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text