Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

नगर में एस्ट्रो टर्फ का कार्य पूर्णता की ओर, कलेक्टर ने निरीक्षण कर 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने की दी हिदायत

कलेक्टर एसपी ने किया स्वदेशी मेले आयोजन के लिए व्यवस्थाओं के लिए अवलोकन

अतुल्य भारत चेतना
उमेश शेंडे

बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को नगर में निर्माणाधीन एस्ट्रो टर्फ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी के चीफ इंजीनियर संजय कुमार द्वारा बताया गया है कि बिटुमिन की एक लेयर का कार्य पूर्ण हो गया है। अब आगे भी कार्य प्रचलित है। कलेक्टर मीना ने कहा कि 31 दिसम्बर तक एस्ट्रो टर्फ का कार्य पूर्ण किया जाए। इसके बाद नोटिस तो जारी किया जाएगा और पेनाल्टी भी की जाएगी। जिला खेल अधिकारी केके चौरसिया ने बताया कि यहाँ 15 जनवरी से ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ है। इस मैदान को तैयार करने को लेकर कलेक्टर मीना निरंतर जानकारी प्राप्त कर रहे है। यहाँ अभी बिटुमिन की एक परत का कार्य होगा। इसके बाद रबर की परत और फिर टर्फ बिछाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष  भारती ठाकुर, पूर्व नपा अध्यक्ष  रमेश रँगलानी और जिला खेल संघ के पदाधिकारी मौजूद रहें।

1 दिसम्बर से प्रारम्भ होने वाले स्वदेशी मेले की तैयारियों का कलेक्टर एसपी ने देखी व्यवस्थाएं

नगर में 1 दिसम्बर से प्रारम्भ होने वाले स्वदेशी मेले की तैयारियों के सम्बंध में कलेक्टर मृणाल मीना और एसपी नगेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। उत्कृष्ट खेल मैदान में चल रही आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा और पार्किंग आदि व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली गई। ज्ञात हो कि इस मेले के दौरान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान आयोजन समिति पदाधिकारी मौसम बिसेन व अन्य मौजूद रहें।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text