Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह हुआ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में संपन्न

अतुल्य भारत चेतना
समंदर सिह राजपूत

धार। शा.कन्या उ.मा.वि.राजगढ़ में नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह मे 59 छात्राओं को साइकिल बाटी गई। मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद राजगढ़ की अध्यक्ष सवेरा- महेश जायसवाल, विशेष अतिथि के रूप में दीपक जैन उपाध्यक्ष नगर परिषद राजगढ़, रितु नीलेश सोनी पार्षद , राजेश गुंडिया पार्षद, निलेश सोनी पूर्व पार्षद एवं समस्त पार्षद गण उपस्थित हुए। सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ शारदे के मंदिर में पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं सरस्वती वंदना संस्था की किरण एवं कोमल मोरी द्वारा प्रस्तुत की गई। अतिथियों का स्वागत संस्था के प्राचार्य सुनील कुमार ओस्तवाल, संगीता पाठक, विष्णु रघुवंशी( जिला व्यावसायिक समन्वयक )अनीता चौधरी, राकेश सिसोदिया छात्रवृत्ति एवं साइकिल प्रभारी एवं अश्विनी दीक्षित ने ने किया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी संस्था के प्राचार्य सुनील ओस्तवाल द्वारा दी गई। अतिथि उद्बोधन में मुख्य अतिथि जायसवाल द्वारा सभी विद्यार्थियों को उक्त योजना का लाभ लेकर अच्छे से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया। विशेष अतिथि के रूप में दीपक जैन द्वारा सभी विद्यार्थियों को शासन के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ लेकर उत्कृष्ट शिक्षा ग्रहण करने की अपील की गई। वहीं पार्षद रितु नीलेश सोनी द्वारा सभी विद्यार्थियों को साइकिल का उपयोग कर विद्यालय निरंतर आने हेतु आवाहन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों के हाथों से सभी पात्र 59 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण की गई। कार्यक्रम का संचालन संस्था के व्यायाम निदेशक अश्विनी दीक्षित ने किया एवं आभार संगीता पाठक वरिष्ठ अध्यापक के द्वारा माना गया। इस अवसर पर भारत सिंह चौहान, रेखा सोनी, नवदीप व्यास, निक्की राठौड़, सपना भायल, रितु बघेल,दीपमाला अग्निहोत्री, रामलाल पटेल, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text