पांच की मौके पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर; नींद की झपकी बनी हादसे की वजह
अतुल्य भारत चेतना
सरोज तिवारी
लखीमपुर खीरी। पढुआ थाना क्षेत्र के शारदा सायफन के पास बीती देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। शादी समारोह से खुशी-खुशी बहराइच लौट रहे छह दोस्तों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसे भी पढ़ें (Read Also): ₹22.65 करोड़ में बिकीं भारत की वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर्स: WPL में दीप्ति शर्मा ₹3.20 करोड़ और चरणी ₹1.30 करोड़ में बिकीं; मंधाना का रिकॉर्ड बरकरार
रात साढ़े 11 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सभी युवक बहराइच जिले के रहने वाले थे और किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे शारदा सायफन के पास चालक को झपकी लगी और कार सीधे गहरी नहर में जा समाई। नहर में तेज बहाव होने से कार कुछ ही पलों में पूरी तरह डूब गई। किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें : स्वस्थ जीवन शैली हेतु जरूरी उपाय! पूरी जानकारी
रातभर चला रेस्क्यू, कार को क्रेन से निकाला
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से रातभर चले रेस्क्यू के बाद कार को क्रेन से बाहर निकाला गया।
मृतकों के नाम
- जितेंद्र
- घनश्याम
- लालजी
- अजीमुल्ला
- सुरेंद्र
गंभीर घायल चालक बब्लू – जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर
इसे भी पढ़ें : जीवन में असीम ऊंचाइयों को छूने का रास्ता
नींद की झपकी बनी काल
थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का मुख्य कारण चालक को नींद की झपकी आना प्रतीत होता है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है। मृतकों का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। शादी की खुशियां मनाकर लौट रहे छह जिगरी दोस्तों में से पांच अब हमेशा के लिए साथ छोड़ गए। उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है। गांव-गांव में मातम पसरा है और हर आंख नम है। लोग इस दर्दनाक हादसे से सदमे में हैं।

