Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

देवरिया विजय मंडल में 18 जनवरी को भव्य हिंदू सम्मेलन, गांव-गांव जाकर दिया गया आमंत्रण

मंदसौर/सुवासरा (मध्य प्रदेश)

अतुल्य भारत चेतना | विजयपाल सिंह

देवरिया विजय मंडल क्षेत्र में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में आगामी 18 जनवरी को प्रातः 11 बजे एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन सुवासरा क्षेत्र के देवरिया विजय मंडल में आयोजित होगा, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह और व्यापक सहभागिता देखने को मिल रही है।

इस आयोजन की तैयारी में देवरिया विजय मंडल के अंतर्गत आने वाले देवरिया विजय, बर्डिया, रुपारेल, हरनावदा, कानाहेडा, गोवर्धनपुरा, रुधनाथपुरा, गढ़ा, जगदी एवं घैचाली सहित आसपास के गांवों के नागरिकों ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया है। सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से सकल हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने हर घर जाकर व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दिया और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया।

आयोजकों के अनुसार, यह हिंदू सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता के साथ विचार-विमर्श, मार्गदर्शन एवं प्रेरक संबोधन होने की संभावना है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक समरसता मजबूत होती है और युवाओं में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text