Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

कन्या महाविद्यालय शहडोल में लगाया गया विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर

शहडोल – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु शैक्षणिक संस्थानों में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय शहडोल में लगाए गए विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित छात्राओं को अवगत कराया कि 1 जनवरी 2026 तक की अर्हता पर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा अपना नाम मतदाता सूची में फॉर्म 6 भरकर जुड़वाए और अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाएँ।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए www.voters.eci.gov.in www.ceoelection.mp.gov.in या अपने नजदीकी बूथ लेवल ऑफिसर से भी संपर्क कर सकते है। जिले भर की शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text