Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत में iPhone लेते PHED के SE गिरफ्तार

झालावाड़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधीक्षण अभियंता (SE) विष्णु चन्द गोयल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी को परिवादी से करीब ₹84,000 कीमत का iPhone XR मोबाइल रिश्वत के रूप में लेते पकड़ा गया।

ACB को मिली शिकायत के अनुसार, परिवादी से हैंडपंप मरम्मत, पाइपलाइन लीकेज रिपेयर और लेबर बिल पास कराने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत की प्राथमिक जांच और सत्यापन में रिश्वत मांग की पुष्टि होने के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कोटा रेंज द्वारा की गई, जो आनंद शर्मा (DIG, ACB कोटा रेंज) के सुपरविजन में संपन्न हुई। ट्रैप के दौरान आरोपी SE को रिश्वत के तौर पर iPhone लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आवास सहित अन्य ठिकानों की तलाशी भी जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। ACB अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि अन्य अधिकारी या लेन-देन सामने आता है तो कार्रवाई का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

Author Photo

शुभम शर्मा

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text