Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल शहडोल प्रवास पर, ‘गारंटी मिशन’ को बताया ग्रामीण रोजगार के लिए मील का पत्थर

शहडोल। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शहडोल प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने विकसित भारत रोजगार आजीविका गारंटी मिशन (अधिनियम–बी) को ग्रामीण रोजगार की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम बताया।

डिप्टी सीएम श्री शुक्ल ने कहा कि यह मिशन मनरेगा की पूर्व की कमियों को दूर करते हुए 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराएगा। साथ ही योजना की निगरानी नई और आधुनिक तकनीक के माध्यम से की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

इंदौर पेयजल हादसे पर जताया गहरा शोक

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से हुई दुखद मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना के तुरंत बाद बैठक लेकर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त सहित संबंधित नगर निकाय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल आपूर्ति लाइनों को तत्काल दुरुस्त किया जाए और नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text