Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

मध्य प्रदेश: सतना में रोजगार मेले को लेकर सांसद गणेश सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अतुल्य भारत चेतना (दिनेश सिंह)

मध्य प्रदेश।

सतना। शहर के शेरगंज स्थित AKS यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर सांसद गणेश सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोजगार मेले के उद्देश्य, युवाओं को मिलने वाले अवसरों और तैयारियों की जानकारी दी गई।

इधर, सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, डिप्टी कमिश्नर नगर निगम सत्यम मिश्रा, एसडीएम राहुल सिलाडिया, एल.आर. जांगड़े, बी.के. मिश्रा, जितेंद्र वर्मा, सुमेश द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर शुभम मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Photo

न्यूज डेस्क मध्य प्रदेश

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text