अतुल्य भारत चेतना(सुरेश कुमार चौधरी)
इसे भी पढ़ें (Read Also): गोंडा के उसरैना में भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ, संत सम्मेलन से भक्तिमय माहौल
टीकमगढ़- मध्य प्रदेश।
सुरक्षा का संबल, सम्मान का भरोसा महिलाओं के बीच पहुँचा खरगापुर पुलिस का ‘सहारा’ दल
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़, श्री मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा – स्वतंत्रता – सम्मान अभियान को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा समाज में समान अधिकारों के प्रति जागरूकता स्थापित करना है।
इस अभियान के अंतर्गत नीड, परी, भरोसा, सहारा एवं आसरा नामक विशेष महिला पुलिस दल गठित किए गए हैं, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और अधिकारों से संबंधित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
सहारा महिला पुलिस दल की गतिविधि
दिनांक 04 जनवरी 2026 को
सहारा महिला पुलिस दल द्वारा थाना खरगापुर अन्तर्गत क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं दैनिक दिनचर्या की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही पुलिस की आपातकालीन सेवाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन प्रदान किया गया ।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
महिला हेल्पलाइन : 1090
साइबर हेल्पलाइन : 1930
पुलिस आपातकालीन सेवा : 112
टीकमगढ़ पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है कि समाज की प्रत्येक महिला एवं बालिका सुरक्षित, सशक्त और सम्मानित जीवन व्यतीत कर सके।

