अतुल्य भारत चेतना (संवाददाता – देवेश पांडेय)
इसे भी पढ़ें (Read Also): चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची के सानिध्य में एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
प्रयागराज।
अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी श्री डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार (आईपीएस) महोदय का चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में आगमन हुआ।
उनके आगमन पर सेनानायक महोदय श्री सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस) व सेनानायक महोदय श्री राजेश श्रीवास्तव(आईपीएस) द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मानित किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा संगम क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों में तैनात पीएसी बल की ड्यूटी का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा बाढ़ राहत दलों की तैनाती, राहत एवं बचाव कार्यों में प्रयुक्त उपकरणों, नावों की उपलब्धता, उनकी कार्यशील स्थिति तथा संचालन व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही पीएसी द्वारा किए जा रहे राहत, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों की समुचित समीक्षा की गई। महोदय द्वारा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों की सतर्कता, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके उपरांत आईसीसीसी, संगम सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयुक्त(प्रयागराज मंडल) श्रीमती सौम्या अग्रवाल(आईएएस), पुलिस आयुक्त (प्रयागराज) श्री जोगिंदर कुमार (आईपीएस),कानपुर अनुभाग पीएसी उप-महानिरीक्षक श्री अतुल शर्मा (आईपीएस) माघमेला पीएसी नोडल अधिकारी श्री सर्वेश कुमार मिश्र(आईपीएस) व बैठक में माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटीरत समस्त क्षेत्राधिकारी, यातायात पुलिस एवं जल पुलिस के अधिकारी तथा सभी वाहिनियों के दलनायक सहित माघ मेला से संबंधित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान माघ मेला, बाढ़ राहत, पीएसी ड्यूटी, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित दायित्वों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को आपसी समन्वय, अनुशासन एवं पूर्ण निष्ठा के साथ अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

