शहडोल। जिले में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहडोल जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालयों एवं सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन अब प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। यह आदेश 20 जनवरी 2026 तक प्रभावशील रहेगा।
कलेक्टर के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित होंगी, इनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। वहीं सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।
इसे भी पढ़ें (Read Also): Chhindwara news; लायंस क्लब परासिया ने बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
प्रशासन के इस फैसले से खासकर नन्हे बच्चों और छात्र-छात्राओं को ठंड से बड़ी राहत मिलेगी। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

