अतुल्य भारत चेतना ( संवाददाता-मृत्युंजय मिश्रा)
इसे भी पढ़ें (Read Also): इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन जारी
जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, हाईवे पर मचा हंगामा
मऊगंज, मध्यप्रदेश।
जिले के नेशनल हाईवे-135 स्थित बराओ मोड़ पर शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जमीनी विवाद को लेकर चल रहे धरने के दौरान भाजपा विधायक प्रदीप पटेल की गाड़ी पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया।
धरने में शामिल होने पहुंचे विधायक को देखकर स्थिति अचानक बेकाबू हो गई।भीड़ ने विधायक की गाड़ी को घेरकर हमला किया।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर विधायक को सुरक्षित बाहर निकाला घटना के बाद इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात।
सूत्रों के मुताबिक, जमीनी विवाद पहले से ही सुलग रहा था, जो विधायक की मौजूदगी के बाद हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान की जा रही है।

