Breaking
Thu. Jan 15th, 2026

10 टन क्षमता की आयल एक्सटैक्शन यूनिट पर मिलेगा 33 प्रतिशत का अनुदान एफपीओ/सहकारी समितियां 09 जनवरी तक कर सकती हैं आनलाइन आवदेन

10 टन क्षमता की आयल एक्सटैक्शन यूनिट पर मिलेगा 33 प्रतिशत का अनुदान

एफपीओ/सहकारी समितियां 09 जनवरी तक कर सकती हैं आनलाइन आवदेन

सूरज कुमार तिवारी

संवाददाता बहराइच

बहराइच 05 जनवरी 2026 दिन सोमवार। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि केन्द्र पुरोनिधानित नेशनल मिशन ऑन एडिबिल योजना अन्तर्गत एग्रीदर्शन डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन व यूपीएफपीओशक्ति पोर्टल डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर पंजीकृृत एफ.पी.ओ./सहकारी समितियों हेतु 10 टन क्षमता की आयल एक्सटैक्शन यूनिट की स्थापना कराये जाने पर प्रोजेक्ट की कीमत का 33 प्रतिशत अधिकतम रू. 09 लाख 90 हज़ार तक का अनुदान अनुमन्य है। कम्पनी अधिनियम/सहकारिता अधिनियम के अन्तर्गत ऐसे पंजीकृृत एफ.पी.ओ. जिनका तीन वर्षाे का अनुभव व कृषक सदस्यों की संख्या 200 हों, विगत तीन वर्षाे में औसत कारोबार रू. 09 लाख से अधिक हो एवं कृृषको की 03 लाख की इक्विटी हो, योजनान्तर्गत पात्र होंगे।

उप कृषि निदेशक श्री वर्मा ने बताया कि इच्छुक एफ.पी.ओ./सहकारी समितियां कृषि विभाग के पोर्टल एग्रीदर्शन डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर 09 जनवरी 2026 तक आनलाइन आवेदन कर सकती हैं। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में जनपद स्तरीय गठित कमेटी के समक्ष ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभाथियों का चयन किया जाएगा।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text