अतुल्य भारत चेतना (संवाददाता- विजय द्विवेदी)
इसे भी पढ़ें (Read Also): टीकमगढ़ः करमासन घाट पर बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित, जल संचय अभियान को मिला जन समर्थन
धार -मध्य प्रदेश
बदनावर। सियाजीत बस्ती खेड़ा का हिंदू सम्मेलन का भूमिपूजन रविवार को शाम 5 बजे विधिविधान पूर्वक संपन्न हुआ। 11 जनवरी को होने जा रहे हिंन्दू सम्मेलन वरिष्ठजनो की मार्गदर्शन में कई कई धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श भी किया गया। आयोजन को लेकर युवा कार्यकर्ता द्वारा गांव में धार्मिक वातावरण के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। जिसमें अलग अलग टीम गठित कर जवाबदारियां भी दी गई। आयोजन शासकीय हाई स्कूल खेड़ा के समीप रविवार सुबह 11 बजे होगा होगा। सकल हिन्दू समाज कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। सम्मेलन को लेकर युवाओ द्वारा घर घर जाकर पीले चावल के साथ निमंत्रण पत्र भी दिया जाएगा जिसमें माता बहने एवं सभी ग्राम वासियो को हिन्दू सम्मेलन में आमंत्रित किया जा रहा है।प्रतिदिन संध्या रैली निकलेगी जिसमें महिला पुरुष समेत बच्चे अपनी अपनी टोलियों के साथ धार्मिक गीतों और भजनों के साथ गांव में निकलेंगे।आयोजन के पश्चात सहभोज की व्यवस्था भी रखी गई है।

