Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

बुढार में ज्वैलरी दुकान से चांदी के आभूषण चोरी का खुलासा, आरोपी तालिब अली गिरफ्तार

शहडोल बुढार। थाना बुढार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी दुकान से चांदी के आभूषण चोरी के मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी तालिब अली को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब 20 हजार रुपये कीमत के चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 जनवरी को थाना बुढार क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10, सिनेमा रोड बुढार स्थित राकेश ज्वैलर्स के संचालक कमलेश सराफ पिता गंगाधर सोनी (उम्र 39 वर्ष) ने थाने में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर लगभग 3 बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और छोटी बच्ची के लिए चांदी की अंगूठी और पायल दिखाने की मांग की।

दुकानदार द्वारा आभूषण दिखाए जाने के दौरान आरोपी ने बातचीत में उलझाकर मौके का फायदा उठाया और चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बुढार पुलिस हरकत में आई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान की गई।

लगातार दबिश के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी तालिब अली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना बुढार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि चोरी व अपराध करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text