जिला उज्जैन मध्य प्रदेश
संवाददाता अमन गुर्जर उज्जैन
इसे भी पढ़ें (Read Also): Indore news; इंदौर आरटीओ में पत्रकार पर जानलेवा हमले को लेकर सरदारपुर तहसील पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन
उज्जैन – नागझिरी | ग्राम गोवाड़ी निवासी समाजसेवी उमेश बोर्डिया का पिछले दिनों निधन हो गया। शनिवार को पगड़ी रस्म में खरगोन, धार व बड़वानी जिले के 30 गांव के समाजजनों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। पिता की स्मृति में बेटे विकास ने गायत्री तीर्थ मेहरजा गोशाला व ग्राम जामनिया की संत सिंगाजी गोशाला को 5100-5100 रुपए, गांव की धर्मशाला को 10 पंखे और प्रभाग के 30 गांव की इकाइयों को एल्युमिनियम के बड़े तपेले दान स्वरूप दिए। प्रभाग अध्यक्ष संतोष कुशवाह, स्वयंप्रकाश कुशवाह, नानेश चौधरी, सत्यनारायण सोलंकी, सालकराम धामंडे, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम कुशवाह, पूर्व महामंत्री बाबूलाल कुशवाह, लखन बिडारे, रविंद्र बोर्डिया, जगदीश बोर्डिया, रामकरण कुशवाह सहित बड़ी संख्या में परिजन व समाजजन मौजूद थे।

