Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

ब्यौहारी सिविल अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ व डॉक्टर से अभद्रता

शहडोल। जिले के ब्यौहारी सिविल अस्पताल में एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। युवक के साथ अस्पताल पहुंचे परिजन और दोस्तों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़, ड्यूटी डॉक्टर के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, साथ ही शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रण में लिया। ड्यूटी डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने कई नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ड्यूटी चिकित्सक डॉ. नागेंद्र कुशवाहा के अनुसार, ब्यौहारी नगर निवासी नीरज कोरी (35) को परिजन और दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन जांच में सामने आया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने बताया कि नीरज लंबे समय से बीमार था और हृदय रोग से पीड़ित था। युवक को मृत घोषित किए जाने की जानकारी मिलते ही साथ आए लोग आपा खो बैठे और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

फिलहाल स्थिति सामान्य, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text