रूपईडीहा बहराईच । रुपईडीहा उद्योग व्यापार मण्डल इकाई का चुनाव 18 जनवरी को कराया जायेगा।रविवार की शाम 6 बजे राहुल पार्टी पैलेस के सभागार में व्यापारियों की एक सभा आयोजित की गई जिसमें महा मंत्री योगेंद्र शर्मा ने उपस्थित व्यापारियों को जानकारी देते हुए बताया कि 6 व 7 जनवरी को नामांकन कराया जायेगा तथा 8 जनवरी को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।इसके पूर्व सभा में उपस्थित संघ के पूर्व महा मंत्री संजय बंशल एवम रजा इमाम रिज़वी ,शेर सिंह कसौधन, मनी राम शर्मा, दया शंकर शुक्ल, दिवाकर पाठक, आदि लोगों को अध्यक्ष शैलेश जैसवाल ने दुशाला उढ़ा कर सम्मानित किया।अध्यक्ष शैलेश जायसवाल ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने हेतु छःसदस्यीय समिति का गठन किया गया है।अध्यक्ष पद महामंत्री पद कोषाध्य पद के साथ 11 सदस्य के पदों पर चुनाव कराये जायेंगे केवल भारतीय व्यापारी ही चुनाव लड़ सकेंगे इस अवसर पर उद्योग व्यापार मण्डल इकाई के द्वारा व्यापारी मतदाता सूची का प्रकाशन भी किया गया
इसे भी पढ़ें (Read Also): *2003 की मतदाता सूची के आधार पर निवास सत्यापन को लेकर बैठक*

