Breaking
Fri. Jan 16th, 2026

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन की कार्यकारिणी का हुआ गठन

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन की कार्यकारिणी का हुआ गठन

संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर

डीग – डीग जिले के कामा कस्बे की समाजसेवी संस्था जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन की वार्षिक मीटिंग उमाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में सुरेश सोनी के निवास पर आयोजित हुई जिसमें खेमराज खंडेलवाल को सर्वसम्मति तीसरी बार ग्रुप का अध्यक्ष नियुक्त किया गया तो डॉ संजय शर्मा सचिव,गोविंद खंडेलवाल कोषाध्यक्ष, सुरेश सोनी उपाध्यक्ष प्रथम, राधा शरण पुजारी उपाध्यक्ष द्वितीय मनोनीत किये गए। 

 मीटिंग के दौरान यूनिट डायरेक्टर संजय जैन बड़जात्या ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वास्तविक रूप से बड़े ही कर्मठ, लगनशील, मेहनती और संगठन को आगे बढ़ाने की क्षमता अपने अंदर समेटे हुए, सबको साथ लेकर चलने वाले और समय-समय पर नई-नई योजनाओं के साथ जायन्ट्स का नाम चमकाने वाले उचित व्यक्ति का चुनाव किया गया। खेमराज खंडेलवाल के कार्यकाल में कई स्थायी कार्य सम्पन्न हुए हैं। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवीन पदाधिकारियों का सम्मान भी किया। मीटिंग में फेडरेशन अधिकारी हरप्रसाद नाटाणी,फाउंडर प्रेसीडेंट हरि कुम्हेरिया,प्रमोद पुजारी,घनश्याम गर्ग,महेंद्र अरोड़ा,पवन सोनी,कैलाश सोनी स्वर्णिम, सुनील तमोलिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Author Photo

मनमोहन गुप्ता

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text