अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता – रमाकांत यादव
इसे भी पढ़ें (Read Also): डी. ए. वी. जेंजरा मे नवरात्री व विजयादशमी का पर्व मनाया गया
लखीमपुर खीरी,राजापुर।
स्वामी विवेकानंद शिक्षा सेवा संघर्ष संघ द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गांवों में कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसी क्रम में राजापुर एवं गैसापुर गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो राजू चौहान के निवास स्थान पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों गरीब, असहाय, दिव्यांग एवं बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और लोगों ने संघ के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की।
इस अवसर पर अमित अवस्थी, रामकृपाल मिश्रा, भानू प्रकाश राम, राजपूत सोम पांडे, मनीष तिवारी, अमित बसहिया, दीपु पांडे एवं ज्ञान तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही कई पत्रकार बंधुओं की मौजूदगी में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आगे भी अन्य गांवों में इसी प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद शिक्षा सेवा संघर्ष संघ के इस जनकल्याणकारी प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की।

