Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन के आदेश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस व नगर पालिका /पंचायतों की संयुक्त टीम के साथ वृहद प्लास्टिक सफाई एवं जनजागरुकता अभियान चलाया गया व आमजन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया

अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन के आदेश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस व नगर पालिका / पंचायतों की संयुक्त टीम के साथ वृहद प्लास्टिक सफाई एवं जनजागरुकता अभियान चलाया गया व आमजन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया

सूरज कुमार तिवारी

संवाददाता बहराइच

आज दिनांक 04.01.2026 दिन रविवार बहराइच।को अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद बहराइच में प्लास्टिक सफाई एवं जनजागरूकता अभियान का व्यापक स्तर पर सफल आयोजन किया गया । अभियान का संचालन बहराइच पुलिस द्वारा नगर पालिका ,नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया । अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, सड़कों, पार्कों एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर श्रमदान कर प्लास्टिक अपशिष्ट की साफ-सफाई की गई । इस दौरान आमजनमानस को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया ।

इस अभियान में थाना स्तर, पुलिस लाइन एवं कार्यालयों से गठित कुल 84 टीमों ने सहभागिता की। अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, ईओ बहराइच के साथ शहीद पार्क बहराइच तथा थाना कोतवाली नगर के पीछे आवासीय परिसर में स्वयं उपस्थित रहकर श्रमदान कर स्वच्छता कार्यक्रम की अगुवाई की गयी । जबकि अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मरी माता मंदिर के पास के स्थलों पर श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई करते हुए प्लास्टिक कचरा मुक्त किया गया । इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारी द्वारा टीमें बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया । अभियान के माध्यम से बहराइच पुलिस द्वारा आमजन को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में पुलिस, स्थानीय निकाय एवं आम नागरिकों की संयुक्त भागीदारी आवश्यक है ।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text