Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

खेमराज खंडेलवाल बने तीसरी बार जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन के अध्यक्ष

खेमराज खंडेलवाल बने तीसरी बार जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन के अध्यक्ष

संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर

डीग – डीग जिले के कस्बा कामां कामवन की जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन ने एक बार फिर अपने विश्वसनीय और समर्पित सदस्य खेमराज खंडेलवाल मातुकी वाले पर भरोसा जताया ! खेमराज खंडेलवाल को सर्वसम्मति से तीसरी बार ग्रुप का अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव ग्रुप के सदस्यों द्वारा किया गया, जिसमें खेमराज जी की कर्मठता, लगन, मेहनत और संगठन को आगे बढ़ाने की अद्भुत क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।/खण्डेलवाल खेमराज की विशेषता है कि वे सभी को साथ लेकर चलते हैं और समय-समय पर नई-नई योजनाओं के माध्यम से जायन्ट्स ग्रुप का नाम ऊंचा करते हैं। उनके नेतृत्व में ग्रुप ने कई सामाजिक कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है, जो क्षेत्र में सराहनीय है। ग्रुप के सदस्यों का मानना है कि खेमराज खंडेलवाल जैसे दूरदर्शी और सबको जोड़ने वाले नेता के नेतृत्व में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन नई ऊंचाइयों को छुएगा। खेमराज खण्डेलवाल अपना घर सेवा समितिईकाई कामवन, कामवन रामलीला समिति, प्रदेश खण्डेलवाल वैश्य समाज, जिला खण्डेलवाल वैश्य समाज, व कामां खंडेलवाल समाज मे भी अपनीमहत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं !

इस मौके पर जोइंट्स ग्रुप ऑफ कामवन के संजय जैन बड़जात्या, हरप्रसाद नाटाणी, उमाशंकर शर्मा,महेंद्र अरोरा, राधशारण शर्मा, सुरेश सोनी, गोविन्द खण्डेलवाल, प्रमोद पुजारी, हरि कुम्हेरिया,डॉ संजय शर्मा इत्यादि सदस्य मौजूद रहे !

Author Photo

मनमोहन गुप्ता

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text