इसे भी पढ़ें (Read Also): पत्नी ने लगाया पति पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप
-बहराइच पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं जनता की सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ
सूरज कुमार तिवारी
संवाददाता बहराइच
दिनांक 03 जनवरी 2026 दिन शनिवार बहराइच।
जनपद में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध संचालित विशेष अभियान, मिशन शक्ति व साइबर जनजागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए लंबित विवेचनाओं के निष्पादन में पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। अभियानों के माध्यम से जनपद में अपराधियों के मनोबल को तोड़ते हुए आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया गया। क़ानून-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास वर्ष भर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक आयोजनों, पर्वों एवं त्यौहारों के अवसर पर व्यापक पुलिस प्रबंध कर कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण व निर्विघ्न सम्पन्न कराया गया। सीमा क्षेत्रीय जनपद होने के कारण अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गश्त, चेकिंग एवं इंटेलिजेंस संकलन को और अधिक मजबूत किया गया।
*बहराइच पुलिस द्वारा वर्ष-2025 में किये गये सराहनीय कार्य-*
1. शस्त्र अधिनियम के तहत कुल 149 अभियोग पंजीकृत किये गये जिसमें 178 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व इस दौरान 03 शस्त्र कारखाने/अवैध तमंचा फैक्ट्री, 69 तमंचे, 02 रिवॉल्वर, 01 SBBL, 100 कारतूस व 102 चाकू बरामद की गईं।
2. जुआ अधिनियम के तहत कुल 38 अभियोग पंजीकृत किये गये जबकि इस दौरान 160 अभियुक्त गिरफ्तार करते हुये 1,39,030 रुपये बरामद किये गये।
3. एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 84 अभियोग पंजीकृत करते हुये 101 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये व इस दौरान 27.039 किलोग्राम चरस, 4.699 किलोग्राम स्मैक, 58.111 किलोग्राम गांजा, 21.469 किलोग्राम भांग व 51,905 नशीली गोलियाँ बरामद की गईं।
4. आबकारी अधिनियम के तहत 490 अभियोग पंजीकृत करते हुये 517 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई जबकि इस दौरान 10 आबकारी कारखाने व 6,089 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई।
5. जनपद में गुण्डा एक्ट के तहत 138 अभियोग पंजीकृत करते हुये 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
6. रासुका के तहत 13 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
7. गैंगेस्टर अधिनियम के तहत 09 प्रकरणों में कुल 32 व्यक्तियों के विरुद्ध गैंगेस्टर अधिनियम की कार्यवाही की गई जिसमें 01 प्रकरण में 9,31,500 रुपये की सम्पत्ति जब्त की गई।
8. गोवध अधिनियम के 11 प्रकरणों में 43 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 06 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई तथा 01 प्रकरण में 9,31,500 रुपये की सम्पत्ति जब्त की गई।
9. ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी करते हुये कुल 835 अभियोगों से सम्बन्धित 1543 अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराया गया व विशेष रूप से जनपद के थाना सुजौली में नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर लैंगिक उत्पीड़न करने वाले 01 अभियुक्त को 20 कार्यदिवस के भीतर सम्पूर्ण प्राकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास तथा कुल 2,40,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया।
ऑपरेशन कन्विक्शन में प्रभावी पैरवी के तहत ही वर्ष 2024 में थाना हरदी क्षेत्रान्तर्गत महराजगंज कस्बा में साम्प्रदायिक हिसां कारित कर 01 व्यक्ति को गोली मारने वाले 01 अभियुक्त को मृत्युदण्ड व शेष 09 अभियुक्तगण को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक अभियुक्त को 1,00,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
10. जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 503 नाबालिग अपहृत/अपहृता में से कुल 482 की सकुशल बरामदगी की गई एवं शेष की बरामदगी हेतु पुलिस टीमें सतत् प्रयासरत हैं।
11. पुलिस मुठभेड़ की कुल 12 घटनाओं में कुल 25 अभियुक्तगण की गिरफ्तारी की गई जिसमें कुल 13 अभियुक्त घायल हुये।
12. मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में 4129 जनजागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। अभियान के तहत 298 अभियोग एंटी रोमियो टीम द्वारा पंजीकृत कराये गए जिसमें 270 सराहनीय कार्य किए गये इस दौरान 2210 शोहदों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 541 शोहदों को रेड कार्ड नोटिस दी गयी।
13. जनपद में 110 साइबर जनजागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। साइबर ठगी से पीड़ित लोगो को साइबर पुलिस टीम द्वारा जनपद में 51 प्राप्त रिलीजिंग आदेश में सें 476702.61 रुपये की कुल धनराशि रिफंड करायी गयी तथा शेष धनराशि की रिलीजिंग प्रक्रिया जारी है, जो जल्द ही साइबर ठगी से पीडित व्यक्तियों को वापस करायी जायेगी ।
*जनपद बहराइच पुलिस भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगी।*

