जायन्ट्स ग्रुप कामवन ने सन्त सानिध्य में कामां को कामवन करने की मांग दुहराई
संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): वार्षिकोत्सव में परीक्षा के मेधावी हुए पुरस्कृत
डीग – डीग जिले के कस्बे कामां की समाज सेवा समिति जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन ने सन्तों के सानिध्य में धर्म परायण,आध्यात्मिक,सांस्कृतिक,पौराणिक एवं प्राचीन नगरी का नाम कामवन करने की मांग दोहराई तो सन्तों ने कहा कि अतिशीघ्र योजना बद्ध तरीके से कामवन नाम की मांग सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री से मिल कर की जाएगी।
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन के अध्यक्ष खेमराज मातुकी वाले ने बताया कि कामां का नाम कामवन करने की मांग को लेकर विगत माह से सभी सामाजिक, धार्मिक संघठनो के द्वारा ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में विमल कुंड स्थित हरिकृपा आश्रम के मठाधीश कामवन के दिव्य सन्त स्वामी हरिचैतन्य पुरी महाराज ने कहा कि कामां नगरी का उल्लेख प्राचीन ग्रन्थों में कामवन नाम से मिलता है।यह नाम की नही पहचान की मांग है राजस्थान के मुख्यमंत्री को मेरे द्वारा अवगत करवाया जा चुका है। जायन्ट्स ग्रुप ने उनसे इस कार्य मे अत्यधिक सहभागिता का निवेदन भी किया।
जायन्ट्स फेडरेशन अधिकारी हरप्रसाद नाटाणी ने अवगत कराया कि नृसिंह मन्दिर मंहत धनन्जय दास महाराज से भी पदाधिकारीयों ने मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि यह दिव्य भूमि है जिसका कालांतर में नाम कामवन ही था। इस आशय के समस्त शास्त्रों में उल्लेखित प्रमाण मेरे पास उपलब्ध हैं। सभी प्रमाणों के साथ कस्बे के गणमान्य लोगों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कामवन की समस्त समाजों, संघटनो,व्यापारियों,समाजसेवियों व कर्मठ कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया जिन्होंने कामां को कामवन करने की मांग प्रमुखता से उठाई है। सन्तों से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से खेमराज खंडेलवाल, प्रमोद पुजारी,उमाशंकर शर्मा,सुरेश सोनी,सुनील तमोलिया,गोविन्द खंडेलवाल,महेंद्र अरोड़ा, मनोज गोयल, राधाशरन शर्मा उपस्थित रहे।

