Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

कलेक्टर ने समयावधि पत्रांे की समीक्षा की

शहडोल – कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रो की समीक्षा की तथा पत्रों का जवाब समय-सीमा में देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आपने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में दर्ज 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाए। शिकायतों का निराकरण निम्नगुणवत्ता के साथ नहीं किया जाए। आपने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की मानीटरिंग जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं करें तथा उन शिकायतों के निराकरण के जवाब संबंधित एल-1 अधिकारियों के माध्यम से दर्ज कराएं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेन्डेड नहीं रहे। 

कलेक्टर नें निर्देश दिए कि अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण हेतु मैदानी अमले को भी दायित्व सौंपे। अपने कहा कि जिन विभागों में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें कम संख्या में हैं, उन विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी शत-प्रतिशत शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जयसिंहनगर काजोल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text