अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता -विश्वजीत गगन मिश्रा
इसे भी पढ़ें (Read Also): Bahraich news; एकदिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे मुख्यमंत्री, नवनिर्मित मिहींपुरवा तहसील का किया लोकार्पण व आवासीय भवनों का किया शिलान्यास
लखीमपुर खीरी , उत्तर प्रदेश
पडरिया तुला।स्वच्छ शौचालय में फैली अस्वच्छता,भयंकर बदबू और गंदगी का अंबार।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को सफाईकर्मी ठेंगा दिखा रहे हैं ऐसा ही एक मामला पड़रिया तुला में सामने आया है जहां जनमानस की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन उसकी साफ सफाई और देख रेख करने कोई नहीं आता जिस वजह से शौचालय में दूर से ही भयंकर बदबू और गंदगी फैली हुई है मूत्रालय में गंदा पानी भरा हुआ है तो वही शौचालय में तो इतनी गंदगी है कि तस्वीर लेने की हिम्मत नहीं हुई शौचालय का दरवाजा टूटा होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को होती है जो आए दिन इधर-उधर परेशान भटकते दिखाई देती है वहीं आसपास के दुकानदारों को भी भयंकर बदबू का सामना करना पड़ता है आसपास के दुकानदारों ने बताया की शुरुआत में कुछ दिन दुकानदारों के सहयोग व जिम्मेदारों के ध्यान देने के चलते शौचालय में साफ सफाई हुई लेकिन अब काफी दिन से शौचालय का कोई पुरसा हाल लेने नहीं आता है पलिया से लेकर लखीमपुर तक एकमात्र सरकारी शौचालय होने से अधिकतर यात्री शौचालय तक आते तो जरूर है लेकिन उसका हाल देखकर आसपास कहीं अपना काम निपटा लेते हैं या तो वापस चले जाते हैं दुकानदारों ने जिम्मेदारों से इस पर ध्यान देने की गुहार लगाई है।

