अतुल्य भारत चेतना
इसे भी पढ़ें (Read Also): नववर्ष जश्न पर नैनीताल जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट, रुद्रपुर में सख्त यातायात व्यवस्था लागू
संवाददाता -विजय द्विवेदी
धार -मध्य प्रदेश
सरदारपुर – दिनांक 27.12.25 को संजीव कुमार अग्रवाल प्रधान जिला सत्र न्यायाधिश धार अब्दुल्ला अहमद खॉन तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सरदारपुर प्रदीप कुमार सोनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण धार द्वारा सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया गया
सब जेल सरदारपुर में निरूद्ध समस्त बंदियों हेतु विधिक साक्षरता शिविर का” आयोजन किया गया एवं समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके स्वास्थ्य, भोजन रहने की व्यवस्था एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध में के बारे में जानकारी ली गई एवं प्रत्येक बंदी को वीडीयों कॉन्फ्रेसिंग से अनिवार्य रूप् से माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित रखने हेतु निर्देशीत किया गया सजायाप्ता बंदियों के अपील संबंधी जानकारी ली गई जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के आभाव में जेल में निरूद्ध बंदियों एवं जुर्माने के आभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की जानकारी ली गई एवं बंदियों के केस से संबंधित समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही निराकरण कर सुझाव दिये गयेबाद सम्पूर्ण जेल का निरीक्षण किया गया
शिविर एवं निरीक्षण के दौरान जेल पर संजय कुमार परमार सहायक जेल अधीक्षक नाथूलाल जाटव मुख्य प्रहरी सियाराम लिमनपुरे वारंट शाखा प्रभारी धर्मेन्द्र आर्वे प्रहरी तकनिकी सहायक श्रीमती सोनिया भदौरिया प्रहरी दुर्गाशंकर मरोला अन्य ड्यूटीरत स्टॉफ उपस्थित रहे।

