काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शनिवार को क्षेत्र की दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इन दोनों सड़कों के निर्माण पर कुल 40.90 लाख रुपये की लागत आएगी।
विधायक चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम रामनगर-काशीपुर में सीसी रोड से अंकित, इमरत आदि के घरों के पास से होते हुए राधे श्याम आदि के घरों की ओर जाने वाले मार्ग पर 240 मीटर लंबा टायल मार्ग बनाया जाएगा। इसके साथ ही रामचंद्र के मकान से मनीराम के मकान के पास स्थित सीसी रोड तक 130 मीटर टायल मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें (Read Also): एसडीएम साहब द्वारा उपखंड क्षेत्र के वार्डों से संबंधित आपत्तियों को लेकर सुनवाई करते हुए..
उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। क्षेत्र में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ब्रजेश पाल, जिला पंचायत सदस्य बीनू, ब्लॉक प्रमुख चंद्राप्रभा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर विधायक का आभार जताया।

