Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

कांग्रेस कमेटी ने पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस मनाया

कांग्रेस कमेटी ने पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस मनाया

संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर

डीग – डीग जिले के कस्बा कामां में कांग्रेस पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस रविवार को कस्बा के इंदिरा कॉलोनी स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष फज्जर खान की मौजूदगी में मनाया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीचंद गौड मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन 28 दिसंबर 1985 को मुंबई में सभी प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया एवं व्योमेश चन्द्र बनर्जी की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई। इस मौके पर हनीफ सरपच, दीना सरपंच, जैकम लाडमका, अजीमुद्दीन, अशोक सैनी, अल्ली मिस्त्री, सद्दाम, तस्लीम नंदेरा, चंदन जाटव, रससु आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Author Photo

मनमोहन गुप्ता

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text