बाबागंज बहराइच।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस बाबागंज ब्लॉक मुख्यालय पर सादगी एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधानसभा नानपारा प्रत्याशी डॉ. ए.एम. सिद्दीकी के नेतृत्व में भीषण ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय व बेसहारा लोगों को सैकड़ों कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ हुआ। डॉ. ए.एम. सिद्दीकी ने पार्टी का ध्वज फहराया। इसके पश्चात कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडे द्वारा विधिवत राष्ट्रीय गान का गायन कराया गया। ध्वजारोहण स्थल पर मिठाइयों का वितरण भी किया गया।
इसे भी पढ़ें (Read Also): विदिशा जिला कलेक्टर ने कृषक बंधुओ से फसल बीमा कराने की अपील की
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस चौकी बाबागंज प्रभारी शिवेश शुक्ल उपस्थित रहे। आयोजक डॉ. सिद्दीकी द्वारा मुख्य अतिथियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. ए.एम. सिद्दीकी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी बद्री सिंह,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामदीन गौतम सहित अन्य वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के संघर्षपूर्ण इतिहास, सामाजिक न्याय एवं जनसेवा की परंपरा पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत बैठक आयोजित कर क्षेत्र की निर्बल विधवाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन गौतम ने किया। कंबल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी बराती लाल वर्मा, रसूल खान, असगर अली, चंद्रमणि कांत वर्मा, रामसूरत यादव, चंद्र प्रकाश, इरशाद हुसैन, रईस अहमद, संदीप कुमार, उमेश कुमार, जमील अहमद, रज्जब अली, अम्बरलाल वर्मा, शाकिर कुरैशी, मोहम्मद शकील, मोहम्मद आवेश सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

