Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

सांसद–विधायक सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिया नवयुगल को आशीर्वाद सौरव द्विवेदी एवं प्रिंसी द्विवेदी के विवाहोपरांत शुभकामनाओं का लगा तांता

शहडोल जिले के जयसिंहनगर।आज चि. बड़े पुत्र सौरव द्विवेदी एवं वधु प्रिंसी द्विवेदी के विवाहोपरांत जयसिंहनगर नगर के वार्ड क्रमांक 15, कॉलेज रोड स्थित निज निवास पर बधाइयों का सिलसिला देर तक चलता रहा। इस अवसर पर क्षेत्र की राजनीति एवं सामाजिक जीवन से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने पहुंचकर नवविवाहित दंपति को शुभाशीर्वाद प्रदान किया।

विशेष रूप से संसदीय क्षेत्र सीधी (11) के लोकप्रिय सांसद माननीय डॉ. राजेश मिश्रा जी तथा ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद जुगलाल कोल जी एवं समाजसेवी , सांसद प्रतिनिधि विमलेश मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दोनों जनप्रतिनिधियों ने नवयुगल को सुखद, सफल एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही सीधी से भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी जी, ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं सांसद प्रतिनिधि आदरणीय श्री विमलेश मिश्रा जी भी शुभकामनाएं देने विशेष रूप से पहुंचे।

भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

विवाहोपरांत आयोजित इस आत्मीय मुलाकात में भाजपा संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें—

पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री सातिका प्रसाद तिवारी

ब्यौहारी के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रामसुमिरन चतुर्वेदी

पपौंध मंडल अध्यक्ष श्री श्यामपाल तिवारी

करकी मंडल अध्यक्ष श्री शिवशंकर पटेल

पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राम नारायण पांडेय

श्री धर गर्ग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

सभी अतिथियों ने नवयुगल को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा परिवार को इस मंगल अवसर पर बधाई दी।

सामाजिक सौहार्द और आत्मीयता का संदेश

यह आयोजन केवल एक पारिवारिक प्रसंग न रहकर सामाजिक समरसता, राजनीतिक सौहार्द और पारस्परिक सम्मान का प्रतीक बन गया, जहां जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नवदंपति को शुभाशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में खुशी, अपनत्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text