अरावली बचाओ देश बचाओ जन आंदोलन’ के तहत जन-जागरण रैली निकाली गयी
इसे भी पढ़ें (Read Also): निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर
भरतपुर – भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ‘अरावली बचाओ देश बचाओ जन आंदोलन’ के तहत जन-जागरण रैली निकाली। उक्त रैली अरावली पर्वतमाला पर हो रहे अवैध खनन, पर्यावरण विनाश और प्राकृतिक संसाधनों की लूट के विरोध में आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर पार्क से गांधी चौक तक हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने और योजना को कमजोर करने के विरोध में भी आवाज उठाई गई साथ ही कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस भी मनाया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए अरावली पर्वत श्रृंखला को खनन माफियाओं के हवाले करना चाहती है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि इससे धीरे-धीरे पूरी पर्वतमाला खत्म हो जाएगी जिससे शुद्ध हवा, वर्षा और प्राकृतिक संतुलन पर गंभीर संकट खड़ा होगा। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की कि वह सड़क से संसद तक इसका विरोध करेगी और अरावली को बचाने के लिए जनता को सड़कों पर उतरना होगा। महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटाने को देश की जनता के साथ खिलवाड़ बताया।

