Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

कांग्रेस स्थापना दिवस पर पपौंध में जोश और उत्साह, गांधी जी को माल्यार्पण कर लिया संकल्प

शहडोल।

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शहडोल जिले के अंतिम छोर पपौंध में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान कांग्रेस के सिद्धांतों—सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय—को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी से लेकर आज तक लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है।

पपौंध कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाने का संकल्प दिवस है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश विश्वकर्मा जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में कांग्रेस की विचारधारा और भी अधिक प्रासंगिक हो गई है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन स्थल पर “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस” के नारों की गूंज रही। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस को फिर से मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text