अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता -विश्वजीत गगन मिश्रा।
इसे भी पढ़ें (Read Also): Kannod News: बस और ट्राले की भीषण टक्कर में तीन की मौत
लखीमपुर खीरी
पडरिया तुला।शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गोंधिया स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर में दिनांक 16 दिसंबर से चल रहे शहीदी सप्ताह का रविवार को समापन हो गया गुरु गोविंद सिंह के बलिदान को नमन करने के लिए बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। कई दिनों तक चले इस कार्यक्रम में ज्ञानी मनजिंदर सिंह ने बताया की गुरु गोविंद सिंह ने अपने पूरे परिवार को देश और मानवता तथा धर्म की रक्षा करने के लिए बलिदान कर दिया था। गुरु गोविंद सिंह के इस बलिदान को याद करने के लिए पूरा देश और सिख समुदाय शहीदी दिवस मनाता है ।ज्ञानी मनजिंदर सिंह ने सिख पंथ के इतिहास पर भी प्रकाश डाला इस दौरान बाबा करनैल सिंह, सरदार परमजीत सिंह ,मनजीत सिंह, सुखबीर सिंह, बलदेव सिंह ,गुरु साहब सिंह (साबा), निर्मल सिंह ,अफसर सिंह व गुरुद्वारा प्रधान गुरुप्रीत सिंह समेत तमाम संगत व सिख समुदाय उपस्थित रहा।

