ब्लॉक प्रमुख श्री अजीत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड स्तरीय किसान गोष्ठी, प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण,एवं ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्टी /किसान पाठशाला का आयोजन
सूरज कुमार तिवारी
इसे भी पढ़ें (Read Also): Bahraich news; नवरात्रि पर नेपाल स्थित बागेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
संवाददाता बहराइच
दिनांक 27 दिसंबर 2025 दिन शनिवार बहराइच।ग्राम पंचायत हरिहरपुर विकास खण्ड हुजूरपुर में कराया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच की कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रियंका सिंह जी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए श्री पंकज कुमार, प्रगतिशील कृषक श्री मुन्ना लाल वर्मा, सहायक विकास अधिकारी कृषि श्री रवि शुक्ला , प्राविधिक सहायक ग्रुप सी श्री श्रवण कुमार, श्री पवन यादव ,श्री राम समुझ , बीटीएम श्री राजेश कुमार एवं सैकड़ों कृषकों द्वारा प्रतिभागिता किया गया। ब्लॉक प्रमुख हुजूरपुर आदरणीय अजीत प्रताप सिंह जी ने किसान पाठशाला की अध्यक्षता करते हुए कृषकों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ खाद्यान्न तथा स्वस्थ पर्यावरण एवं स्वस्थ भूमि के लिए प्रेरित किया। माननीय अध्यक्ष द्वारा कृषकों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए कृषि की तकनीकी अपनाकर अधिक उत्पादन प्राप्त करने तथा गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न उत्पादन करने की सलाह दी। माननीय ब्लॉक प्रमुख श्री अजीत प्रताप सिंह ने उपस्थित किसानों को यह भी सलाह दी की वह अपनी फसलों की लाइन में बुवाई करें,इससे खाद्यान्न उत्पादन में 15 से 20% की वृद्धि होती है। कृषि विज्ञान केंद्रबहराइच की वैज्ञानिक डॉ0 प्रियंका सिंह ने किसानों को कीट रोग नियंत्रण हेतु लाइट ट्रैप का उपयोग करने की सलाह दी। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए श्री पंकज कुमार ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग के तरीके बताएं। श्री पंकज कुमार ने बताया कि यदि किसान भाई नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का उपयोग करना शुरू कर दें तो उत्पादन में कोई फर्क नहीं पड़ेगा बल्कि पहले से अधिक उत्पादन होगा तथा किसान भाइयों को यूरिया और डीएपी के लिए अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी हुजूरपुर श्री रवि शुक्ला ने किसानों को बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल गेहूं मसूर तथा राई सरसों की फसलों का बीमा 31 दिसंबर 2025 से पूर्व अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर अभिलेखों के साथ जाकर बीमा करा सकते हैं।

