Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

61 वां निशुल्क नेत्र जांच शिविर बुधवार 31 दिसम्बर को

61 वां निशुल्क नेत्र जांच शिविर बुधवार 31 दिसम्बर को

संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर

*कोट ऊपर स्थित आदिनाथ जैन मंदिर पर लगेगा शिविर*

डीग – डीग जिले के कस्बा कामां के सकल दिगंबर जैन समाज कामां के तत्वाधान में वेणु आई इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल शेख सराय देहली के सहयोग से बुधवार को कामां के कोट ऊपर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के प्रांगण में 61 वां निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर संयोजक कपूर चन्द जैन ने बताया कि मासिक नेत्र जांच शिविर के अंतर्गत नेत्र रोगियों की निशुल्क नेत्र जांच की जाएगी तो मौके पर ही निशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएगी ।शिविर संयोजक के अनुसार बुधवार को शिविर स्थल पर प्रातः 8 बजे से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा पहले आओ पहले जांच कराओ की तर्ज पर रोगियों की जांच होगी। विगत पांच वर्षों से अनवरत रूप से माह के अंतिम बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमे लगभग 50 – 55 रोगियो के लेंस प्रत्यारोपण निशुल्क करवाया जाता है।

Author Photo

मनमोहन गुप्ता

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text