अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता विमल कुशवाह
इसे भी पढ़ें (Read Also): शान्ति अवधि के लिये आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं अधिकारी: डीएम व एसपी
भरतपुर राजस्थान
आज दिनांक 27 दिसंबर, गांव रामपुरा, जिला जयपुर में लवकुश सेना राजस्थान संगठन की कार्यकारिणी का गठन अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिन समर्पित साथियों को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं— सत्तेंद्र कुशवाह, रोहित कुशवाह, जीतेन्द्र सिंह कुशवाह, पूजा कुशवाह, प्रवीन कुशवाह, अमित कुशवाह, विनीत कुशवाह सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष विशाल सिंह कुशवाह खेरिया जी की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी महात्मा ज्योतिबा फुले और प्रभू श्रीराम जी के विचारों को आत्मसात करते हुए शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण के संकल्प को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ाएंगे। आपका दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बनना है।
लवकुश सेना राजस्थान संगठन आप जैसे कर्मठ, जागरूक और संघर्षशील साथियों के नेतृत्व में निश्चित रूप से और अधिक मजबूत होगा। संगठन को आप सभी से बड़ी अपेक्षाएँ हैं और मुझे भरोसा है कि आप उस पर खरे उतरेंगे।
एक बार फिर आप सभी को उज्ज्वल भविष्य कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ।
विशाल सिंह कुशवाह खेरिया कुशवाहा
प्रदेशाध्यक्ष लवकुश सेना राजस्थान

