Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

दो गुटों के बीच चले जमकर लात-घूंसे पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, वीडियो वायरल

शहडोल। शहर के बीचों-बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब युवकों के दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहडोल-बुढार मार्ग पर स्थित चाय सुट्टा बार के गेट के सामने, मुफ्ती शोरूम के पास की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में उग्र हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सड़क पर खुलेआम हुई इस मारपीट से इलाके में दहशत का माहौल बन गया, वहीं राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते साफ दिखाई दे रहे हैं। शहर के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text