Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

शहडोल में कड़ाके की ठंड का कहर दोपहर 2 बजे तक नहीं निकल पा रही धूप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

शहडोल। मध्यप्रदेश के सबसे ठंडे जिलों में शुमार शहडोल इस समय भीषण ठंड, ठंडी हवाओं और घने कोहरे की चपेट में है। हालात इतने खराब हैं कि सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक भी दिन का एहसास नहीं हो पा रहा। सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।

लगातार गिरते तापमान के कारण बुजुर्गों, बच्चों और जरूरतमंद लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर सुबह और देर शाम आवाजाही कम नजर आ रही है, वहीं बाजारों में भी रौनक घट गई है। ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि राहगीरों, मजदूरों और बेसहारा लोगों को राहत मिल सके। हालांकि, इसके बावजूद ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस साल ठंड ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत एक्सप्रेस संवाददाता अनिल पाण्डेय की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट में लोगों की चिंता और ठंड की मार साफ झलकती है।

ठंड का यह प्रकोप आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text