Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

गमगीन माहौल मे हुआ सपा नेता का अंतिम संस्कार, कई बडे नेता रहे शामिल।

अतुल्य भारत चेतना।

संवाददाता -विश्वजीत गगन मिश्रा

लखीमपुर खीरी

पडरिया तुला।शुक्रवार शाम को भीरा थाना क्षेत्र के बस्तौली मोड पर भीषण एक्सीडेंट में दो लोगों की मृत्यु तथा एक गंभीर घायल हो गया था जिसमें जल्दबाजी और ओवरटेकिंग तथा कोहरे को मृत्यु का मुख्य कारण माना जा रहा है लेकिन इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली गमगीन माहौल में जब सपा नेता मातादीन यादव का पार्थिव शरीर उनके घर मूड़ा सवारान पहुंचा तो वहां परिवार व क्षेत्र के लोगों मे गम और आंसुओं का सैलाब दिखा

पार्टी मे थी महत्वपूर्ण भूमिका

मातादीन यादव के मिलनसार व्यक्तित्व व समाजवादी पार्टी मे महत्वपूर्ण भूमिका के कारण उनके अंतिम संस्कार में काफी लोग शामिल रहे जिन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश व जिला स्तर के बडे नेता शामिल रहे सपा प्रतिनिधिमंडल ने

गमगीन माहौल में सपा नेता को विदाई दी जिनमें सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव पूर्व विधायक विनय तिवारी

पूर्व एम एल सी.शशांक यादव

पूर्व सपा विधायक रामशरन भार्गव राम करन निर्मल (प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी )

अमित वर्मा (पिछडा वर्ग)

हेमंत भार्गव सपा नेता

काकू भैया मोनू अहमद व सपा के कई पदाधिकारी व बड़े नेता भी शामिल रहे क्षेत्र व पार्टी में मातादीन यादव की अच्छी पहचान थी जिस वजह से क्षेत्र की भी कई नामचीन हस्तियां उनके अंतिम संस्कार में पहुंचीं। शाम लगभग 5:00 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया मातादीन यादव अपने पत्नी दो पुत्रियों समेत इकलौते पुत्र को रोता बिलखता छोड़कर चले गए अंतिम संस्कार में शामिल सभी लोगों परिजनों को सांत्वना दी तथा ढांढस बंधाया। इसके बावजूद मातादीन यादव के परिवार में चीख पुकार मची रही।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text