तालाबों की बदहाल स्थिति व गटर का गंदा पानी गिरने की समस्या को लेकर 32वें दिन धरना जारी
संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): जयपुरवासियों के लिए राहत: सांगानेर क्षेत्र में डिग्गी–मालपुरा रोड पर दो साल बाद अंडरपास निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति
डीग – डीग शहर के ऐतिहासिक रूप सागर और गोपाल सागर तालाबों की बदहाल स्थिति तथा उनमें गटर का गंदा पानी गिरने की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन शनिवार को 32वें दिन भी जारी रहा। यह धरना भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा के नेतृत्व में चल रहा है। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तालाबों की तत्काल सफाई कराने और गटर के पानी की निकासी बंद करने की मांग की। गिरीश शर्मा ने कहा कि दोनों तालाब डीग की ऐतिहासिक धरोहर हैं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही से इनका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। तालाबों में लगातार गंदा पानी और कचरा डाले जाने से जल प्रदूषण बढ़ रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी धरना स्थल पर वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। गिरीश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 9 जनवरी से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। धरने में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर समर्थन दिया।

