अतुल्य भारत चेतना संवाददाता खुमेश यादव
इसे भी पढ़ें (Read Also): Kairana news; कैराना में हिंदुत्व सुरक्षा सेना का हंगामा, रासुका की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
रोल मॉडल के रूप में पूरे प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान पर लाने के निर्देश
नारायणपुर, 27 दिसम्बर 2025// जिले के प्रभारी सचिव जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिया गया। कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा प्रभारी सचिव को जिले की सामान्य जानकारी दी गई। बैठक में प्रभारी सचिव जितेन्द्र शुक्ला ने वित्तीय वर्ष 2016-23 एवं 2024-26 में स्वीकृत आवासों, आत्म समर्पित नक्सली एवं नक्सल पीड़ित, पीएम जनमन, नियद नेल्लानार, आवास प्लस 2.0, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंक लिंकेज, लखपति महिला, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीडब्लूडी, जल जीवन मिशन, सोलर पंप स्थापना, हैण्ड पंप, सौर सुजला, नियद नेल्लानार योजनांतर्गत सोलर हाई मास्ट संयंत्री की स्थापना, स्कूल, जिला प्रशासन द्वारा संचालित परियना दिव्यांग आवासीय विद्यालय, पोर्टा केबिन तथा आदिवासी विभाग अंतर्गत सभी पीवीटीजी परिवारों का आधार कार्ड, जनधन बैंक खाता, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
प्रभारी सचिव श्री शुक्ला ने रोजगार, कृषि, उद्यानिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, नगरपालिका, समाज कल्याण, पुनर्वास, विद्युत, श्रम तथा राजस्व विभाग की कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर नम्रता जैन ने जानकारी दिया कि प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी सचिव ने प्राप्त आवेदनों को गंभीरता पूर्वक निराकरण करने निर्देशित किया।
प्रभारी सचिव जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा जिले का जानकारी पूछे जाने पर कलेक्टर नम्रता जैन के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में चार तहसील तथा दो विकासखंड नारायणपुर और ओरछा, जिले में दो अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय संचालित है। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण संबंधी जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि अधिकतर प्रधानमंत्री आवास, भूमि सुधार कार्य, राशन कार्ड और हेण्ड पंप की मांग, सड़क, भवन, पुल पुलिया निर्माण, ऋण पुस्तिका की मांग से संबंधित आवेदन दिए गए हैं जिसका शत प्रतिशत निराकरण किया जा रहा है। आत्म समर्पित नक्सलियों को पुनर्वास निति योजना से लाभान्वित तथा आरसेटी के माध्यम से आत्म निर्भर बनाए जाने प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने एनआरएलएम के लखपति दीदीयों को दी जाने वाली सुविधा संबंधी जानकारी दी। प्रभारी सचिव शुक्ना ने जिले में कुपोषित की दर में कमी लाने महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। महतारी वंदन योजना से वंचित माताओं का पंजीयन कराने निर्देशित किया। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार के मंशानुरूप जिले के सभी घरो में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएं। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि रबी फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित करने की आवश्यकता है। पीएम जनमन योजना के तहत् नियद नेल्लानार क्षेत्र में हितग्राहियों का शतप्रतिशत सर्वे कर योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सात दिवस के भीतर सभी परिवारों में राशन कार्ड उपलब्ध कराने खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया।
प्रभारी सचिव ने सड़क कनेक्टीविटी को प्राथमिकता देते हुए नारायणपुर से कोण्डागांव राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में शौचालय, पेयजल, अतिरिक्त कक्ष, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, किताब वितरण आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं को बेहतर संचालन कर पूरे प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान पर लाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों निर्देशित किया।
प्रभारी सचिव श्री शुक्ला ने जिले में मलेरिया के निदान संबंधी जानकारी ली स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात मलेरिया के संक्रमण पाए जाने पर मरीजो को मलेरिया डोज नियमित रूप से दी जाती है। हाट बाजार क्लिनिक के बारे में जानकारी लेते हुए अबुझमाड़ क्षेत्र के बाजारों में दवाईयां नियमित रूप से उपलब्ध कराने निर्देश दिये। जिले के प्रभारी सचिव श्री जितेन्द्र शुक्ला ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए लंबित राजस्व प्रकरणों जैस अविवादित नामान्तरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटी सुधार और असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी लेकर किसानों को वनाधिकार पट्टा वितरण कराने निर्देशित किया। उन्होंने जिले को विकसित जिलो में शामिल करने के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने निर्देशित किया। जिले के प्रभारी सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप नारायणपुर जिले को विकास की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
बैठक में वनमंडलाधिकारी एमजी वेंकेटेशा, प्रभारी पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी,ं डॉ सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सुनिल कुमार सोनपिपरे, सौरभ दीवान, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संजय चौहान, उप संचालक समाज कल्याण एसएस रैदास, उप संचालक पंचायत यशपाल प्रेक्षा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

